देहरा में एएसपी-डीएसपी के लिए बनेंगे आधुनिक आवास

Update: 2026-07-17 11:58 GMT
Dehra Gopipur. देहरा गोपीपर। प्रदेश सरकार ने देहरा को सुदृढ़ प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए गुरुवार को सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के लिए बनने वाले आधुनिक आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर मौजूद रहीं। करीब 1.12 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति वाली इस परियोजना के तहत दो आधुनिक टाइप-4 आवासीय क्वार्टर बनाए जाएंगे, जिन पर लगभग 89.64 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन आवासों का उद्देश्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे कार्यस्थल के निकट रहकर कानून-व्यवस्था और जनसेवा को अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकें।
Tags:    

Similar News