छत्तीसगढ़

अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी

Nil dhankar
17 July 2026 2:41 PM IST
अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी
x

रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के प्रमुख नेताओं अमित बघेल, अजय यादव और दिनेश वर्मा को देश की शीर्ष अदालत (सुप्रीम कोर्ट) से बहुत बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने तीनों ही नेताओं की नियमित जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है।

जानिए क्या है मूर्ति विवाद?

26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ की गई थी। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना मौके पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्रांति सेना और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। हंगामे के बाद छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति दोबारा स्थापित कर दी गई। पुलिस ने मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसने नशे में मूर्ति तोड़ी थी। परिजनों के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। सेंद्री और रांची में इलाज हुआ था।

Next Story