Lok कलाकारों ने नचाए दर्शक

Update: 2024-07-15 11:49 GMT
Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू की सैंज घाटी के तहत पडऩे वाली ग्राम पंचायत कनौन के देवता बनशीरा को समर्पित मेला शाहनू मेले में कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं समर्थ युवक मंडल द्वारा आयोजित दैनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचली लोक गायिका रमना भारती ने दर्शकों को नाचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रमन भारती ने एक से बढक़र एक अपने हिट गीतों को गाकर खूब वाहवाही लूटी। रविवार की देव मिलन कर देवता सिहडू देवालय को लौटे। इस दैनिक कार्यक्रम में बंजार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तेजा ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पधारे। उन्होंने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारे संस्कृति के प्रतीक है जो हमारी
देव संस्कृति के साथ.साथ परंपरा को जिंदा रखते हैं।

उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए समर्थ युवक मंडल का आभार व्यक्त किया। बंजार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार की राशि देकर युवक मंडल का सहयोग किया। समर्थ युवक मंडल ने मुख्य अतिथि तेजा ठाकुर व उनके साथ आए अतिथियों का टोपी, मफलर देकर सम्मानित किया। वहीं हिमाचली लोक गायक बीएस राणा, टेला सोनी, रमेश सराजी, प्रेम ठाकुर, जोगिंद्र तूफानी की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। दैनिक कार्यक्रम के पश्चात मेहमान देवता सिहडू के साथ आए देवलु और देवता बनशीरा के हारियानों ने चोला टोपा एकलगी पहन कर कुल्लवी नाटी का डाल कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रधान हीरा सिंह मेहता और उप प्रधान दीवान डोगरा अ पंच भी उपस्थित रहे। रविवार की देव मिलन कर देवता सिहडू देवालय को लौटे। मेले में लोगों ने आनंद लिया।
Tags:    

Similar News

-->