काटा बवाल: फ्लाइट में अजीब हरकत, CISF की महिला सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ जड़ा

पुलिस को सौंप दिया गया.

Update: 2024-08-20 04:57 GMT

सांकेतिक तस्वीर

पुणे: फ्लाइट पर अजीब तरह की घटनाओं का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी ही एक घटना पुणे के लोहगांव एयरपोर्ट पर हुई है। यहां पर एक महिला को उसके अजीब व्यवहार के चलते फ्लाइट से उतार दिया गया। इस महिला ने दो साथी यात्रियों पर हमला बोला। इसके अलावा इस महिला यात्री ने एक सुरक्षा अधिकारी को थप्पड़ भी मार दिया। इतना ही नहीं, जब महिला सुरक्षाकर्मी उसे फ्लाइट से उतारने की कोशिश कर रही थी तो उसके हाथ में काट लिया। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार, 17 अगस्त को सुबह के करीब पौने आठ बजे हुई। मामला इंडिगो एयरलाइंस के पुणे से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का है।
जानकारी के मुताबिक सबसे पहले इस महिला यात्री ने अपने दो सहयात्रियों पर हमला किया। यह लोग अपनी तय सीटों पर बैठे थे। जब हालात नियंत्रण से बाहर हो गए तो क्रू मेंबर्स ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद दो सीआईएसएफ के कांस्टेबल प्रियंका रेड्डी और सोनिका पाल को भी बुलाया गया। आरोप है कि जब महिला यात्री को विमान से उतारने की कोशिश की जा रही थी तो उसने महिला कांस्टेबल प्रियंका रेड्डी के हाथ में काट लिया। हालांकि सुरक्षा बलों ने महिला को विमान से उतारने में कामयाबी हासिल कर ली। महिला के साथ उसका पति भी यात्रा कर रहा था।
बाद में महिला और उसके पति को एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया। इससे पहले ऐसी ही एक घटना में लखनऊ से मुंबई जा रही अकासा एयर फ्लाइट की यात्री को भी एयरपोर्ट पर उतार दिया गया था। इस महिला यात्री ने भी विमान में क्रू और अन्य यात्रियों के साथ खराब व्यवहार किया था। इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना या शांति और सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए उकसाना) के तहत मामला भी दर्ज किया गया था।
Tags:    

Similar News

-->