BIG BREAKING: रक्षाबंधन पर भाई का Murder, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

जांच में जुटी.

Update: 2024-08-20 05:36 GMT
फरीदाबाद: फरीदाबाद के आदर्श नगर के गली नंबर-10 में रक्षाबंधन के दिन सोमवार को एक घर में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने बहन के सामने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान 20 वर्षीय अरूण के रूप में हुई है। वह रोहतक स्थित एक कॉलेज में आर्किटेक्ट के द्वितीय वर्ष का छात्र था। सोमवार दोपहर वारदात के दौरान वह घर में बहन और भाई के साथ बातचीत कर रहा था। आदर्श नगर थाना की पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार युवक के पिता डॉ. करण सिंह गौतम मूल रूप से यूपी के मथुरा के रहने वाले हैं। वह एक आरएमपी डॉक्टर हैं और साल 1997 से कॉलोनी में अपना एक क्लीनिक चला रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा दिल्ली स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। बेटी भी पढ़ाई करती है। वहीं करण उनका सबसे छोटा बेटा था। वह रोहतक स्थित एक कॉलेज में आर्किटेक्ट की पढ़ाई करता था। वह द्वितीय वर्ष का छात्र था।
रविवार रात मृतक रक्षा बंधन पर रोहतक से घर आया था। सोमवार सुबह वह पत्नी के साथ रक्षा बंधन को लेकर खरीदारी करने गए थे। इस दौरान अरूण अपने बड़े भाई अजय सिंह और बहन के साथ घर पर था। सभी रक्षाबंधन की तैयारी कर रहे थे। दोपहर करीब सवा 12 बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। वह लोगों पर नजर रखने के लिए घर के बाहर खड़ा रहा। दूसरा युवक अरूण को आवाज देते हुए घर के अंदर गया। उस दौरान अरूण अपने भाई और बहन से बात कर रहा था।
अरूण युवक को देखकर बाहर आया, तभी वह उसे बात करते हुए दूसरे कमरे में ले गया और और जेब से पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। बदमाश ने दो फायरिंग किया। एक मिस फायर हो गया और दूसरा सीधे अरूण के सीने में लगा। इसमें अरूण लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर बहन और भाई दौड़ा, लेकिन बदमाश हवा में पिस्तौल लहराते हुए बाहर खड़े दोस्त के साथ बाइक समेत फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार वारदात की जानकारी बहन और भाई ने मोबाइल फोन पर कॉल करके अपने पिता डॉ. करण सिंह गौतम को दी। अरूण को गोली लगने की बात सुनकर उनके होश उड़ गए। वह तुरंत घर पहुंचे और अरूण को अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने से पहले ही अरूण की रास्ते में मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार दोपहर अधिकांश के घर में त्योहार की तैयारी चल रही थी। साथ ही मेहमान आए थे। ऐसे में सभी व्यस्त थे। तभी उन्हें चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। अरूण को गोली मारते उसकी बहन ने बदमाशों को देख लिया था। वह चिल्लाती हुई बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया और बाहर दौड़ी। बदमाश हवा में पिस्तौल लहराते हुए फरार हुए।
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। अरूण के पिता डॉ. गौतम ने किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। उनका कहना है कि उसके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उसका किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ था। आदर्श नगर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अमित ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई है।
Tags:    

Similar News

-->