Soil Erosion से लैंडस्लाइड, दहशत में लोग, मेयर से लगाई गुहार

Update: 2024-07-06 11:16 GMT
Market. मंडी। नगर निगम मंडी के सन्यारड़ वार्ड में लगभग नौ घर खतरे की जद में आ गए हैं। वार्ड में हो रहे भू-स्खलन को लेकर क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा से मिला और उन्हें एक ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान सन्यारड़ की स्थानीय निवासी उषा ने बताया कि यहां एक कालोनी का निर्माण हो रहा है, जिसको लेकर कटाई की गई है। कटाई के कारण लगातार भू-स्खलन हो रहा हैं, जिससे साथ लगते 8 से 9 लोगों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब यहां कटाई हो रही थी तब भी प्रशासन के ध्यान में मामला लाया था और यहां पर सुरक्षा दीवार लगाने का आग्रह किया था। परंतु अभी तक सुरक्षा दीवार नहीं लगी हैं, जिसके चलते अब इनके
मकानों को खतरा पैदा हो गया हैं।

उन्होनें मांगपत्र के माध्यम से उनकी समस्या का हल जल्द करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यदि ज्यादा बारिश होती है तो घरों से बेघर भी होना पड़ सकता है। वहीं नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। सन्यारड़ वार्ड के पार्षद वीरेंद्र आर्य ने बताया कि वार्ड के लोगों द्वारा जब समस्या उनके ध्यान में लाई गई तो उन्होंने कालोनी बना रहे मालिकों से बात की थी। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द समस्या के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा। इसके अलावा सन्यार्ड में धंस रही जमीन के लिए भी प्रशासन से बात की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->