छत्तीसगढ़

CG NEWS: खाना नहीं बनाने पर मर्डर, पति ने किया पत्नी का कत्ल

Nil dhankar
6 July 2024 4:08 PM IST
CG NEWS: खाना नहीं बनाने पर मर्डर, पति ने किया पत्नी का कत्ल
x
छग

जशपुर jashpur। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में आए दिन कई बड़े अपराधों की ख़बरें सामने आते रहती है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में हत्या, लूट, चाकूबाजी, चोरी जैसे कई जघन्य अपराधों को बदमाश बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। इन अपराधों के बीच पति-पत्नी के विवाद और हत्या की ख़बरें लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर एक खबर आई है कि, पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। Jashpur

chhattisgarh news मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले Jashpur district के पत्थलगांव में एक पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की। इस पिटाई में महिला गंभीर रूप से घायल हुई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। chhattisgarh

यह पूरा विवाद खाना नहीं बनाने को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते ही विवाद इतना बढ़ गया कि, पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही बागबहार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story