HP NEWS: पंजाबी गायक के गानों पर पंडाल के बाहर भी युवाओं ने जमकर की मस्ती

Update: 2024-08-04 10:40 GMT
Chamba. चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक मास्टर सलीम के नाम रही। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य करियां वार्ड के सदस्य मनोज कुमार मनु ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। मिंजर मेला की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में आयुष एवं युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। मिंजर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी पहनाकर और चंबा थाल भेंट कर सम्मानित करने की रस्म अदा की। सांस्कृतिक संध्या के प्राइम टाइम में मास्टर सलीम ने नजुगनी, ढोल जगीरो दा, चरखे दी कूक व मजबूरी जैसे गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। मास्टर सलीम की बेहतरीन गायकी के चलते पंडाल के बाहर युवाओं ने जमकर नाच-गाकर मस्ती की। अरविंद सिंह राजपूत व धीरज शर्मा ने भी जोरदार प्रस्तुित दी। अरविंद सिंह राजपूत ने खामोशियां, केसरिया, ओम शांति ओम, लंदन ठुमकदा,ओम देवा- देवा, चन्ना, दिल का दरिया, सुबह होने न दे गाने प्रस्तुत किए। मनोज कुमार मनु ने धूडू नचेया,जानी लगी ईणा,लाल तेरा साफा ओ भौंरा तथा हैरी ग्रोवर चंबा, निशा जिरयाल, मनोरमा राठौर, धीरज शर्मा ने प्रस्तुति देकर
मिंजर को यादगार बना दिया।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मुसाधा गायन के साथ की गई। इसके बाद विद्या दत्त म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से मोरे पिया रे, जागृति कला मंच, खुशी व योगिता ने पंजाबी गिद्दा पर डांस किया। कनिका ने साकी- साकी रे, महल नाग सांस्कृतिक दल ने लोकनृत्य किया। टेक चंद ने छड मेरी बहिंया जो अडिए गीत, उद्यान विभाग के उपनिदेशक प्रमोद शाह ने जब कोई बात बिगडघ् जाए, सुरेश ने आजकल याद कुछ आता नहीं, हितेश ने ठंडी- ठंडी हवा चलदी, सोनू टंडन ने आजकल उंग चुकदा, मोनिका ने मिंजरा आइयां हो, देवेंद्र शर्मा ने खाई के पान बना रसवाला, सावन में लग गई आग के दिल मेरा, राज वर्मा ने दिल लेके ठुकराए गानों को पेश किया डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने अपने सलूणी प्रवास के दौरान क्षेत्र के लोगों से भेंट कर समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं के निवारण हेतु स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता, जलशक्ति मंडल अधिशाषी अभियंता व खंड विकास अधिकारी से क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारी बारिश के कारण हुए नुकसान से जनता को जल्द राहत प्रदान की जाए। उन्होंने टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को जाना। उन्होंने साथ ही एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत हर घर पौधारोपण करने का आग्रह भी किया।
Tags:    

Similar News

-->