गोवा में हो रही भारी बारिश को देखते हुए इंडिगो एअरलाइन ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने अपने यात्रियों से फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय निकालने की योजना बनाने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने राज्य में दो दिनों के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया था अब यैलो अलर्ट जारी किया है।
एएनआई, पणजी। गोवा में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच इंडिगो एअरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि राज्य में भारी बारिश की वजह से उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। एअरलाइन ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा से पहले फ्लाइट की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।
इंडिगो की चेतावनी
इंडिगो ने यात्रियों को सलाह देते हुए कहा है, "गोवा में खराब मौसम और बारिश के कारण उड़ान में देरी या व्यवधान हो सकता है। हम चाहते हैं कि सभी यात्री एअरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लें और अतिरिक्त समय निर्धारित करें।"