दूल्हे राजा मुसीबत में फंसे, डांस के दौरान निकाल ली पिस्टल
मुजफ्फरनगर: शादियों में हर्ष फायरिंग और हाथ में पिस्टल लेकर डांस करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने इन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है, लेकिन इसके बाद भी ये चलन अभी जारी है। कुछ ऐसा ही नजारा यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में देखने को मिला है। यहां डीजे पर डांस …
मुजफ्फरनगर: शादियों में हर्ष फायरिंग और हाथ में पिस्टल लेकर डांस करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने इन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है, लेकिन इसके बाद भी ये चलन अभी जारी है। कुछ ऐसा ही नजारा यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में देखने को मिला है। यहां डीजे पर डांस के दौरान एक दूल्हा अपनी सालियों के साथ नजर आया। सालियों संग डांस करते समय दूल्हे ने शेरवानी से पिस्टल निकाली और नाचते-नाचते उसे लहराने लगा। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। हालांकि डांस के दौरान पिस्टल से कोई गोली नहीं चली, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस ने फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो मुजफ्फरनगर जिले कई नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कुछ दिन पहले बारात आई थी। बारातियों का जोरदार स्वागत हुआ था। एक तरफ खाना शुरू हुआ तो दूसरी ओर डीजे पर डांस। डीजे पर दूल्हे की सालियां डांस कर रही थीं। डीजे पर सालियों नाचते देखकर दूल्हे का सब्र टूट गया। दूल्हा भी डीजे पर पहुंच गया और सालियों के बीच नाचने लगे। साली और जीजा का डांस देखकर बारातियों ने महफिल लूटनी शुरू कर दी। इसी बीच दूल्हे ने अपनी शेरवानी से पिस्टल निकाली और हाथ में लहराते हुए ठुमके लगाने लगा।
दूल्हे के हाथ में पिस्टल देखकर किसी ने वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल 36 सेकेंड के इस वीडियो में दूल्हे ने गोली चलाने का प्रयास भी किया, लेकिन पिस्टल से गोली चली नहीं। वरना कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। वायरल वीडियो की जानकारी जब पुलिस को हुई तो उसने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है, आरोपी के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
*मुज़फ्फरनगर:-* हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन "तमंचे पे डिस्को" गाने की थीम पर हर्ष फायरिंग करते नज़र आये।@muzafarnagarpol @112UttarPradesh @Uppolice ,
@Muzaffarnagarsp, pic.twitter.com/UQS1qIucQi— Gaurav पत्रकार हापुड़ (@Gaurav64203441) January 26, 2024