कोर्टयार्ड मैरियट होटल में होली पार्टी के दौरान अमीरजादों में विवाद, FIR दर्ज

छग

Update: 2025-03-15 16:26 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कोर्टयार्ड मैरियट होटल में होली पार्टी के दौरान युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया, जो बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। मामला रंग-गुलाल लगाने को लेकर शुरू हुआ और हिंसा में तब्दील हो गया। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की है, जब होटल में आधा दर्जन से अधिक युवक होली मना रहे थे। इनमें तुषार कुंदनानी, यश, भरत धनेचा, दिनेश, मोहित और अमर सचदेव शामिल थे। आरोप है कि भरत, मोहित, अमर और दिनेश ने तुषार और यश के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और पाइप से हमला किया। घटना के बाद तुषार कुंदनानी ने तेलीबांधा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोर्टयार्ड मैरियट होटल में होली के दिन रंग लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। शुक्रवार शाम 4 बजे होटल में आधा दर्जन से अधिक युवक होली पार्टी मना रहे थे। जानकारी के अनुसार, मोवा पंडरी गुरुद्वारा के पास रहने वाले तुषार कुंदनानी, यश, भरत धनेचा, दिनेश, मोहित और अमर सचदेव इस पार्टी में शामिल थे। रंग लगाने को लेकर भरत, मोहित, अमर और दिनेश ने तुषार और यश के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि पाइप से हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद तुषार कुंदनानी ने तेलीबांधा पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News