राज्यपाल से कृषि मंत्री रामविचार नेताम की सौजन्य भेंट, होली की शुभकामनाएं दीं

छग

Update: 2025-03-15 16:06 GMT
Raipur. रायपुर। आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने सौजन्य भेंट की और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों के बीच कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मंत्री नेताम ने राज्य में किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग को लेकर राज्यपाल से विचार-विमर्श किया। इस दौरान राज्य में कृषि नीति, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार एवं किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।


राज्यपाल रमेन डेका ने कृषि क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और किसानों की
प्रगति
के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंत्री नेताम ने अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए कहा कि वे राज्यपाल की मार्गदर्शक भूमिका के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और प्रदेश के किसानों के हित में कार्य करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस भेंटवार्ता के माध्यम से राज्य में कृषि विकास को नई दिशा देने और किसानों की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठाने पर बल दिया गया।
Tags:    

Similar News