छत्तीसगढ़
होली पर्व पर रायपुर पुलिस की सख्ती, 329 वाहनों को किया जब्त
Shantanu Roy
15 March 2025 9:27 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर शहर में 13 एवं 14 मार्च को होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। त्यौहार के दौरान शहर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एडिशनल एसपी एवं डीएसपी के नेतृत्व में शहर के 50 प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाए गए। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
तीन सवारी वाहन चलाने पर 251 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके वाहन जप्त किए गए। इसके अलावा, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 78 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त कर लिए गए। सभी प्रकरणों को आगे की कार्रवाई के लिए सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित एवं संयमित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है।
Tagsरायपुर पुलिसहोली सुरक्षाचेकिंग अभियानयातायात नियम उल्लंघनवाहन जब्तीनशे में वाहन संचालनन्यायालय कार्रवाईRaipur PoliceHoli SafetyChecking CampaignTraffic Rule ViolationVehicle SeizureDrunk DrivingCourt Actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





