क्रिकेट टीम स्पिरिट और जीत का जुनून सिखाता है: पुष्कर धामी
देखें VIDEO...
Dehradun. देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच बेटे के साथ क्रिकेट खेलकर खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि टीम स्पिरिट और जीत के प्रति जुनून का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने अनुशासित जीवनशैली और नियमित व्यायाम को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि हमें नई पीढ़ी को खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और नियमित रूप से खेलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उनके इस कदम को खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।