Water Power विभाग को 32.46 करोड़ की ग्रांट

Update: 2024-07-15 12:03 GMT
Mandi. मंडी। जल शक्ति विभाग को मंडी शहर में सीवरेज से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और निगम क्षेत्र में जोड़े गए ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज लाइन डालने के लिए प्रदेश सरकार से 32.46 करोड़ की ग्रांट मिली है। विभाग के पास लंबे समय के बाद कोई ग्रांट आई है। इससे शहर में हो रहे सीवरेज संबंधी कार्यों को बल मिलेगा। विभाग का पैसा लंबे समय से सरकार के पास रूका था, जिस कारण कुछ कार्य अधुरे भी लटक गए थे। विभाग द्वारा निगम में जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में इस ग्रांट का उपयोग किया जाएगा। जल शक्ति विभाग द्वारा सीवरेज के लिए सरकार की तरफ से आई इस ग्रांट के माध्यम से जल्द ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे और जहां कार्य पहले से हो रहा है, उन कार्यों में तीव्रता लाई जाएगी। पैसों की कमी के कारण कुछ कार्य धीमी गति से चले हुए थे। लेकिन अब इन कार्यां को गति प्रदान की जाएगी। नगर निगम मंडी के वार्ड नेला, पैलेस दो, बैहना, तल्याहड़, पुरानी मंडी में
सीवरेज संबधी कार्य किए जाएंगे।

वहीं कुछ क्षेत्रों में पहले से ही कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही पुरानी पाईपों को भी बदला जाएगा। कुछ क्षेत्रों में पुरानी पाइपें डाली गई थी, जो अब खराब हो रही हैं। वहीं यह पाइपें कम चौड़ाई वाली हैं, जिससे परेशानियां पेश आ रही है। अब जल शक्ति विभाग द्वारा लोगों की समस्याओं को देखते हुए छह फुट चौड़ी पाइपों को बिछाया जा रहा है। जिसके लिए विभाग द्वारा जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नई पाइपों को बिछाने के लिए तल्याहड़ वार्ड क ो प्रमुखता में लिया गया है। इसके साथ ही पुरानी मंडी और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए सौली खड्ड में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। वहीं रघुनाथ का पद्घर और खलियार में बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंंट प्लांट को भी बड़ा किया जाएगा। वहीं शहर में भी कुछ घर बिना सीवरेज कनेक्शन के रह गए हैं। लेकिन इन घरों में सीवरेज पाईप डालने के लिए जगह तक नहीं है। शहर में जहां कार्य संभव हो सकेगा वहां इस ग्रांट के माध्यम से कार्य किया जाएगा। जल शक्ति विभाग के एक्सईएन राजकुमार सैणी ने बताया कि काफी लंबे समय के बाद विभाग को सरकार द्वारा ग्रांट जारी की गई है। सरकार द्वारा 32.46 करोड़ विभाग को सीवरेज संबंधी कार्यों के लिए दिए गए हैं। सैणी ने कहा इस ग्रांट के माध्यम से निगम के ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज कार्य करवाए जांएगे। वहीं पुरानी पाइपों को भी बदला जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->