हमीरपुर में बंदूक लेकर कोर्ट पहुंचा पूर्व सैनिक, न्यायालय परिसर में दहशत

Update: 2026-05-26 10:27 GMT
हमीरपुर। जिला कोर्ट परिसर में सोमवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जबएक पूर्व सैनिक बंदूक लेकर परिसर में पहुंच गया। यही नहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने कहा कि वो सबको जान से मार देगा। बताया जा रहा है कि भोरंज के लल्यार गांव का रहने वाला यह पूर्व सैनिक सिस्टम से नाराज और परेशान था जिसके चलते उसने कोर्ट परिसर के अंदर पहुंचकर इतनी बड़ी हिमाकत कर डाली। सूत्रों की माने तो इसका लंबे अरसे से कोई घरेलू हिंसा का मामला भी चल रहा है। व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर कोर्ट पहुंचने और अपना गुस्सा जाहिर करने के उपरांत लोग डर गए और अफरा-तफरी मच गई जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तथा बंदूक लेकर कोर्ट परिसर में पहुंचे व्यक्ति को अरेस्ट किया गया।
बताया जा रहा है कि न्यायालय के अंदर यूं हथियार लेकर घूम रहे व्यक्ति ने यहां की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। जानकारी है कि पुलिस अधीक्षक से इस बारे में जबाव तलब किया है कि सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। पंचायती राज चुनावों के चलते प्रदेशभर में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते जहां हथियार लेकर चलने पर पूर्णत: प्रतिबंध है, वहां एक व्यक्ति का इस तरह खुलेआम हथियार लेकर चेतावनी देना लॉ एंड ऑर्डर को सीधे तौर पर चुनौती देने के समान है।
Tags:    

Similar News