शिक्षा विभाग ने स्कूलों से मांगी पात्र विद्यार्थियों की जानकारी

Update: 2026-07-23 10:42 GMT
Shimla. शिमला। जिला शिमला में शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यार्थियों की पहचान करने का अभियान शुरू किया है, जिनके माता-पिता सफाई से जुड़े जोखिम भरे कार्य करते हैं। इन बच्चों को केंद्र और राज्य सरकार की छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिले के सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों से जानकारी मांगी गई है। 22 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के भविष्य की रूपरेखा उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 के तहत की जा रही है।
यह फैसला 18 जून 2026 को उपायुक्त शिमला की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लिया गया। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विद्यालय में पढऩे वाले ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर सूची तैयार करें। इस सूची में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल, कक्षा, माता-पिता किस स्थान पर काम करते हैं, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है या नहीं, और यदि नहीं किया तो उसका कारण भी लिखना होगा। यह पूरी जानकारी संस्थान प्रमुख के हस्ताक्षर के साथ 23 जुलाई की पूर्वाह्न तक ई-मेल के माध्यम से उप शिक्षा निदेशक कार्यालय शिमला को भेजनी होगी।
Tags:    

Similar News