इंसाफ के लिए हड़ताल पर डाक्टर कैंडल मार्च

Update: 2024-08-18 11:19 GMT
Mandi. मंडी। मंडी जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में शनिवार को डॉक्टरों की सेवाएं बंद रहीं। अस्पतालों में केवल आपातकालीन सेवाएं प्रदान की गर्ई। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ साथ निजी स्वास्थ्य संस्थानों में भी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रही। कोलकता में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर देवभूमि हिमाचल में लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से डॉक्टर विरोध स्वरूप काले बिल्ले लगाकर अपनी सेवाएं दे रहे थे। लेकिन दोषियों के खिलाफ जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सभी मेडिकल एसोसिएशन एकजुट होकर न्याय के लिए सडक़ो पर उतर आई। जोनल अस्पताल में भी स्वास्थ्य सेवाएं शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक बंद रही। इस बीच डॉक्टरों ने केवल
आपालकालीन में ही सेवाएं दी।

शनिवार सुबह सभी डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में इक्ट्ठा होकर प्रर्दशन किया और न्याय की मांग की है। डॉक्टर भरत ठाकुर ने कहा कि राज्य में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं खासकर महिलाओं के लिए सुरक्षा प्रदान करने की बात कही। उन्होंने इस अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने और समाज में महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने की भी मांग की है। प्रदर्शन में शामिल प्रशिक्षुओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में हुई यह घटना बहुत दर्दनाक और नीदनीय घटना है। इससे डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। जहां डॉक्टर अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों को इलाज कर रहे हैं। वहीं इस घटना ने पूरे समाज को झंकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए ताकि इससे सीख लेकर कोई इस प्रकार के कृ त्य को अंजाम ना दे। स्वास्थ्य सेवाएं ना मिलने के कारण मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। मरीज बिना इलाज के ही घर वापस लौट गए। स्वास्थ्य सेवाएं बंद होने की सुचना ना मिलने के कारण मरीज अस्पताल पंहुच गए थे। लेकिन अस्पातल में केवल आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जा रही थी। जिस कारण मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वहीं निजी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सेवाएं बंद होने के कारण लोग ज्यादा परेशान रहे।
Tags:    

Similar News

-->