Mahakal में शनिदेव के दर्शनों को भीड़

Update: 2024-08-18 12:26 GMT
Baijnath. बैजनाथ। महाकालेश्वर मंदिर महाकाल में भाद्रपद मास के पहले शनिवार को सैकड़ों भक्तों ने भोलेनाथ एवं शनिदेव के दर्शन किए। सुबह मंदिर खुलने के साथ ही भक्तों का आवागमन शुरू हो गया, जो सारा दिन जारी रहा। सैकड़ों भक्तों ने बाबा महाकाल शनिदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बाबा महाकालजी को भाद्र पद मास में तेल-तिल-माह के साथ काले वस्त्र भेंट करना पुण्य माना जाता है। पहले सदियों पुराने मंदिर में पुरातन मंदिर में विराजमान महाकाल जी को ही तेल-माह काले वस्त्र भेंट करते थे, मगर भक्तों की जैसे-जैसे आस्था बढ़ती गई, उसके उपरांत बाबा महाकाल के अन्नय भक्तों द्वारा मंदिर परिसर में कुछ साल पहले
शनिदेव मंदिर का निर्माण करवाया।


शनिदेवजी मूर्ति के साथ शनि शिला की अलग से स्थापना कर दी गई। उसके उपरांत भक्त इस मंदिर में भाद्रपद मास में पूरी आस्था के साथ अपने ग्रहों के निवारन हेतु तेल माह काले वस्त्र भेंट करते हैं। साथ पुण्य फल प्राप्त करते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी राम कुमार की का मत है कि भाद्र पद मास में शनिदेव जी को तिल माह काले वस्त्र भेंट करना व तेला अभिषेक करने का विशेष महत्त्व है, जिससे शनि ग्रहों का निवारण होता है। उनका कहना है कि सूर्य अस्त के उपरांत शनिदेव महाराज का जलाभिषेक करने के बाद पूजा-अर्चना का विशेष महत्त्व माना गया है। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा पूरा दिन मंदिर में सेवा की। इस मौके पर इलाके की सामाजिक टीम टेन संस्था द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Tags:    

Similar News

-->