हाइकमान के कहने पर दी दीपक राठौर को जिम्मेदारी

Update: 2026-07-08 10:18 GMT
Shimla. शिमला। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर दीपक राठौर की ताजपोशी के पीछे की पूरी कहानी मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने मंगलवार को बताई। सीएम सुक्खू ने कहा कि पार्टी हाइकमान का निर्देश था कि दीपक राठौर को शिमला कांग्रेस जिला अध्यक्ष या फिर चेयरमैन बनाया जाए। बकौल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला अध्यक्ष के बजाय उन्हें अपने साथ आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दी है। सीएम सुक्खू मंगलवार को अपने अधिकारिक आवास ओक ओवर में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर की अगवाई में पहुंचे लोगों को
संबोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपक राठौर लंबे अरसे तक साथ में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में काम किया है। छात्र राजनीति के दौरान वह मेरे साथ थे, जिसके बाद वह दिल्ली की राजनीति में चले गए और वहां पर काम किया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही ठियोग और कुमारसैन क्षेत्र का दौरा करेंगे और विचार किया जाएगा कि कैसे आगे बढ़ा जाए। इससे पूर्व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नव नियुक्त उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने समर्थकों की भीड़ के साथ सीएम सुक्खू से मुलाकात के लिए पहुंचे और उपाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया। दीपक राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक और राजनीतिक आपदाओं का सफलता पूर्वक सामना किया और वर्ष 2027 में भी वह एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
Tags:    

Similar News