नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने रविवार को दत्तात्रेय होसबाले को पुन: सरकार्यवाह निर्वाचित किया। आरएसएस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि होसबाले 2021 से सरकार्यवाह हैं और उन्हें 2024 से 2027 तक की अवधि के लिए पुन: इस पद पर चुना गया है। आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की शुरुआत यहां रेशिमबाग में स्मृति भवन परिसर में शुक्रवार को हुई। नागपुर में संघ मुख्यालय में छह साल के बाद यह बैठक हो रही है।
बता दें कि दत्तात्रेय होसबाले कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले हैं। 1955 में उनका जन्म हुआ था। 13 साल की उम्र से ही वह आरएसएस से जुड़े हुए हैं। 1972 में उन्होंने अखिल भारतीय विद्या परिषद की सदस्यता ली थी। बेंगलुरु विश्वविद्यालय में होसाबले ने स्नातकोत्तर किया था। इके बाद वह कर्नाटक में एबीवीपी के संगठन मंत्री बने। दो शतक तक उन्होंने एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन के तौर पर सेवा दी। इसके बाद वह अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाए गए।
1975 से 1977 तक मासा के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया। वह जेपी आंदोलन में भी सक्रिय थे। बता दें कि आरएसएस हर तीन साल में जिला संघचालक, प्रांत संघचालक, विभाग संघचालक और क्षेत्र संघचालक के साथ सरकार्यवाह का चुनाव करवाता है। तीन साल के कार्यकाल के बाद फिर से चुनाव करवाए जाते हैं। आरएसएल में सरसंघचालक के बाद सरकार्यवाह का पद सबसे अहम होता है। यह चुनाव केंद्रीय कार्यकारिणी, क्षेत्र व प्रांत के संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक करते हैं।
Tags: