Congress पर जनता को भ्रमित करने के आरोप

Update: 2024-09-01 10:13 GMT
Sundernagar. सुंदरनगर। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व विधायक सुंदरनगर ने पार्टी कार्यालय सुंदरनगर में आयोजित मंडल के सदस्यता अभियान 2024 के प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश और प्रदेश में महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है और भाजपा पूरे प्रदेश में हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़ रही है। भाजपा का संकल्प है कि पूरे प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने का है। उन्होंने कहा की सुंदरनगर मंडल में 114 बूथ है जिसके मुताबिक भाजपा सुंदरनगर मण्डल में 22800 से अधिक सदस्य बनाएगी। उन्होंने इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी के राज में हिमाचल प्रदेश में विकास को पूर्ण विराम लग गया है। जब कांग्रेस पार्टी ने
सत्ता में आना था।

तब कांग्रेस पार्टी ने जनता से बड़े बड़े वादे किए थे, पर जैसे ही कांग्रेस पार्टी सत्ता में विराजमान हुई यह सारे वादे हवा हवाई हो गए। ना महिलाओं को 1500 रूपए दिए जबकि ज़ब प्रदेश में लोकसभा चुनाव औऱ उपचुनाव आए तो उन्हें प्रभावित करने के लिए महिलाओं के खाते में 4500 रुपए डाले। परंतु बेशर्मी की हद देखिए की चुनाव निपटने के बाद तुरंत इस बात से भी पल्ला झाड लिया औऱ अब पात्र व अपात्र का खेल खेलकर उन पैसों को वापिस लेने जा रही है। किसी न किसी तरह से मात्र जनता पर बोझ डालने का प्रयास यह सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की जेब को तो हर तरह से काटने का प्रयास सरकार कर रही है परंतु अपने दोस्तों की जेब भरने के लिए जिस चेयरमैन को 30000 दिया जाता था उसको एक लाख 30 हजार देने की अधिसूचना ऐसे समय में कर रहे हैं ज़ब अपने खजाने के खाली होने की दुहाई दे कर कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं। आम जनता को महंगाई के दलदल में धकेल रही है।
Tags:    

Similar News

-->