Climax जनकल्याण परिषद ने रोपे बूटे

Update: 2024-09-01 11:44 GMT
Chamba. चंबा। हिमोत्कर्ष जनकल्याण परिषद चंबा की ओर से सूही माता मंदिर से सटे वन स्मृति विहार में पौधारोपण का कार्यक्रम अयोजित किया। इस मौके पर परिषद के सदस्यों के अतिरिक्त चंबा के प्रबुद्ध नागरिकों व युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस दौरान बान, दाडू ,पत्थरचट, अश्वगंधा, चीर, खुमानी व जंगली हल्दी के पौधे रोपे गए। पौधारोपण हेतु आयुष व वन विभाग की ओर से पौधे उपलब्ध करवाए गए।


यह अभियान वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोज ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान परिषद के वरिष्ठ सदस्य स्व. हेमराज पुरी के जन्मदिन पर उनकी पत्नी नरेंद्र पुरी ने विशेष तौर से पौधा रोपकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष प्रवीण शेखरी ने कहा कि पर्यावरण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए हर परिवार के सदस्यों को वर्ष में एक बार कम से कम एक पौधा अपने आसपास अवश्य लगाना चाहिए। इस पौधारोपण अभियान में सुराडा वार्ड की पार्षद उर्मिला जसरोटिया, डा. डीके सोनी, बुधिया राम, डा. ओमप्रकाश पुरी, समाजसेवी भूपेंद्र जसरोटिया, पारुल, विजयपुरी, जेसी मांडला, रजनी शर्मा, अजय पुरी व भुवनेश पुरी आदि ने भाग लिया।
Tags:    

Similar News

-->