मंडी में Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग का जश्न

Update: 2024-08-24 12:30 GMT
Mandi. मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैड़ी में प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस बड़े धूमधाम और वैज्ञानिक तरीके से मनाया गया। पाठशाला के सभी अध्यापकों और छात्रों ने इस अवसर पर विज्ञान के प्रति जागरूकता, समाज को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की शपथ ली। बच्चों ने विशेष चश्मों का निर्माण किया। जिससे हम सीधे सूर्य को देख सकते है। ये सूर्य ग्रहण के दौरान बहुत उपयोगी होते है जो हमारी आंखों को सूर्य की तेज रौशनी से बचाते है। क्योंकि चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अंतरिक्ष
दिवस मनाया जा रहा है।

बच्चों को अंतरिक्ष यान की कार्यप्रणाली की जानकारी देने हेतु अंतरिक्ष यान का मॉडल बना कर उसका प्रक्षेपण किया गया। प्रक्षेपण दो तरीकों से किया गया। यान को गति देने के लिए हवा भरे गुब्बारों को उसके साथ लगाया गया। जिनसे नीचे की और निकलती तेज वायु से अंतरिक्ष यान को जरूरी बल मिला और वह ऊपर आसमान की ओर उड़ चला। वहीं दूसरे यान को इंजन की तरह ऊर्जा दी गई। और ये भी सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया। बच्चों ने किताबों में पढ़े अपने ज्ञान को प्रैक्टिकल तरीके से महसूस किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने सभी बच्चों को वैज्ञानिक सोच अपनाने को कहा। प्रवका भौतिक विज्ञान नरेश कुमार ने बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक प्रयोगों को ज्यादा बढ़ावा दिया जाना चाहिए, इससे उन्हें सीखने में आनंद आता है। उनका स्किल बढ़ता है और वैज्ञानिक सोच पैदा होती है।
Tags:    

Similar News

-->