Lakhisarai लखीसराय। लखीसराय नगर परिषद के विद्यापीठ चौक स्थित अंबेडकर बस पड़ाव की आज विधिवत तरीके से नीलामी की बोली लगाई गई। इस दौरान मोकामा के दीपक सिंह ने अधिकतम 75 लाख 65 हजार रुपये की बोली लगा कर लखीसराय नगर परिषद के विद्यापीठ चौक स्थित अंबेडकर बस पड़ाव का ठेका ले लिया । अंबेडकर बस पड़ाव के निविदा की अधिकतम बोली 75 लाख 65000 में हुई । इसकी नीलामी के लिए कुल छह लोगों के द्वारा निविदा पत्र की खरीदगी की गई थी। लेकिन निविदा में दो लोगों ने हिस्सा लिया । जिसमें दीपक कुमार एवं संजीव कुमार प्रमुख हैं । कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के अनुसार दीपक कुमार ने अधिकतम बोली 75 लाख 65000 की अधिकतम बोली लगाकर लखीसराय नगर परिषद स्थित अंबेडकर बस पड़ाव की निविदा स्वीकृति ली।
Tags: