भारत
दहेज की मांग: पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस तलाश में जुटी
jantaserishta.com
24 Aug 2024 2:42 PM IST

x
महिला के पिता ने थाने में जाकर इसकी शिकायत की.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना इलाके में दहेज की मांग को लेकर एक महिला को उसके पति ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के पिता ने थाने में जाकर इसकी शिकायत की जिसके बाद केस दर्ज किया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने साथ ही फरार पति समेत ससुराल वालों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है। पुलिस के मुताबिक, आज 24 अगस्त को थाना दनकौर में एक शख्स से सूचना आई कि उसकी बेटी को उसके पति दीपक भड़ाना व ससुराल पक्ष के लोगों ने गोली मार दी है। जिससे उसकी बेटी की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स मौजूद है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि सराय काले खां में रहने वाले चौधरी हरवीर सिंह ने शनिवार सुबह दनकौर थाना पहुंचकर यह शिकायत दर्ज कराई की उनकी बेटी निधि की उसके पति दीपक भड़ाना ने गोली मार कर हत्या कर दी है।
चौधरी हरवीर सिंह ने शिकायत में यह भी बताया कि पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था और कुछ दिन पहले ही उनकी बेटी अपने ससुराल पहुंची थी। एडीसीपी के मुताबिक इस मामले में शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और कई टीमों का गठन कर आरोपी पति समेत ससुराल के अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





