हम सभी के परिश्रम से हम पुनः विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का स्थान प्राप्त करेंगे: संतोष पाण्डेय

छग

Update: 2024-08-24 14:47 GMT
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान महापर्व की शुरुवात 1 सितंबर होने जो रही है जो 31 अक्टूबर तक विभिन्न माध्यमों से चलाया जायेगा जिसमे भारत के हर राज्य से सदस्य निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और प्रदेश भाजपा द्वारा सभी जिलों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का निर्धारित लक्ष्य दिया गया है लोग मिस्ड कॉल , नमो एप , स्कैनर और साथ ही जहां फोन और नेटवर्क की व्यवस्था नहीं वहां फार्म भरवा कर लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका होगी और साथ ही उनके योगदान से तय होगा की कौन सक्रिय सदस्य बनने का पात्र है सदस्यता अभियान महापर्व के संदर्भ में आज रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा जिला पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रमुख और मंडल अध्यक्ष महामंत्री शामिल हुए जहां राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय , महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी ने उपस्थित पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के संदर्भ में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया ।
सांसद संतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन की शुरुवात में कहा की सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन आगामी सितंबर माह से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान महापर्व हेतु किया गया जिसका समापन 31 अक्टूबर को किया जायेगा उन्होंने कहा की सदस्यता अभियान किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती के मापदंड का आधार है भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके कार्यकर्ता मिलकर एक मजबूत सरकार का निर्माण करने में अपना अहम योगदान देते हैं जिसका प्रभाव भारत की वैश्विक स्वीकार्यता में देखा जा सकता है सदस्यता अभियान में पार्टी के सभी दायित्ववान पदाधिकारियों को अपना सम्पूर्ण योगदान देना है
सभी बूथों पर सांसदों, विधायकों, जि.पं. अध्यक्षों, महापौरों को भी लक्ष्य दिए जाएंगे और सभी बूथ स्तर तक जाएंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 100 विशिष्ट जनों को सदस्य बनाना है। अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त 20 सदस्य बनाना है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता के लिए काम होगा। सक्रिय सदस्य के संबंध में प्रदेश और जिला अध्यक्ष निर्णय लेंगे ।
उन्होंने आगे कहा की पार्टी कार्यालयों में ‘सदस्यता अभियान संगठन पर्व’ की जानकारी अलग अलग माध्यमों से दे, सोशल मीडिया में पोस्ट करें, इससे वातावरण बनेगा तो सदस्य संख्या में अप्रत्याशित वृध्दि होगी। श्री पाण्डेय ने बताया सदस्यता भाजपा सदस्यता लेने की प्रक्रिया बहुत ही साधारण है 8800002024 नंबर पर मिस कॉल देकर , नमो एप और क्यूआर कोड को स्कैन करके भी सदस्यता ली जा सकेगी साथ ही जहां फोन अथवा नेटवर्क की व्यवस्था नहीं होगी वहां फार्म भरवा कर लोगो को सदस्यता ग्रहण करवाई जा सकती है ध्यान रहे इसमें अपना पूरा लोकेशन और पता अवश्य डाला जाए।
सदस्यता अभियान की रायपुर प्रभारी महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी रायपुर शहर के ऊर्जावान कार्यकर्ता यहां उपस्थित हैं जिन्होंने हालिया संपन्न चुनावों में बहुत से कीर्तिमान स्थापित किए आप सभी से हम सदस्यता अभियान में सदस्य जोड़ने में भी नया कीर्तिमान स्थापित करने की आशा करते हैं कोरोना और चुनावी व्यस्तता के चलते इस बार 10 साल बाद हमें संगठन पर्व मनाने का अवसर मिला है। सभी कार्यकर्ता 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक अपने लक्ष्य को अर्जित करें, इसके लिए हमें संगठन पर्व को अपनी प्राथमिकता में रखना है। इस बार के सदस्यता अभियान में एकदम सटीक डाटा मिले, इसके लिए मुख्य पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक प्रवास करके सदस्यता अभियान को पूर्ण करना है। भाजपा के 6 बार प्रधानमंत्री देश में रहे और भाजपा मजबूत पार्टी बनकर उभरी है। विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ता हुआ अग्रणी देश के रूप में भारत खड़ा है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की लगन और राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना की अहम भूमिका रही है। हम सबकों विश्वगुरु भारत की कल्पना को साकार करने के लिए पार्टी को सर्वग्राही, सर्वस्पर्शी बनाना होगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की राजधानी होने के नाते सदैव हमारे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होती है और आप सभी के अथक परिश्रम से उस जिम्मेदारी को सफलता से पूर्ण भी किया गया है अबकी बार हमे सदस्यता अभियान में 2 लाख से अधिक सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य प्राप्त है जिसके लिए आप सभी को अपना पूर्ण योगदान देना आवश्यक है 1 सितंबर से प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरु करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे। जन प्रतिनिधियों को भी सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है ताकि सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़े और सभी लोगों को 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। कागजी और ऑनलाइन सदस्यता का अपडेट केन्द्र तक जाएगा इसलिए सदस्यता फार्म और ऑनलाइन डाटा अपडेट रखना है। जिले में निवासरत सांसदों , विधायकों , और जनप्रतिनिधियों को व्यक्तिगत रूप से सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। सदस्यता अभियान विषय की सुगम जानकारी के लिए मंडल स्तर पर भी कार्यशाला होगी जिसमें सभी प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
चुनावी रणनीति की तरह ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस निमित्त मंडल स्तर पर कार्यशालाएं होंगीं और मंडल, बूथ प्रभारी नियुक्त होंगे एवं साथ ही प्रत्येक मंडल के लिए कार्यशाला में मार्गदर्शन देने पहुंचने वाले अतिथियों का भी नाम निर्धारित किया जा चुका है , संगठन महापर्व का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाना है। सभी सदस्यता टोली सीधे बूथ स्तर पर पहुंचेगी और 200 सदस्य बनाएंगे। द्वितीय चरण में व्यावसायिक, शैक्षिक आदि सार्वजनिक संस्थानों और कमजोर क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। तीसरे चरण में सक्रिय सदस्य बनाएं जाएगे। पेपर और ऑनलाइन सदस्यता का सटीक डाटा प्रदेश प्रदेश और केन्द्र स्तर तक पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाना है।
जिला भाजपा कार्यालय में आज आयोजित कार्यशाला को जगन्नाथ पाणिग्रही ने भी संबोधित किया और सदस्यता अभियान के महत्व को समझाया मंच संचालन जिला महामंत्री सत्यम दुवा द्वारा किया गया कार्यक्रम का आभार जिला उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी ने किया आयोजित कार्यशाला में विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय श्रीवास्तव , उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा , पूर्व सांसद सुनील सोनी , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद , अजय राव , जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर , नलीनेश ठोकने, प्रवक्ता अमित साहू, चन्नी वर्मा, पूर्व विधायक नंद कुमार साहू, श्रीचंद सुंदरानी, राजीव कुमार अग्रवाल, सुभाष तिवारी, मोहन एंटी, सूर्यकांत राठौड़, अशोक पांडे सहित बड़ी संख्या में जिला भाजपा पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और सभी 16 मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री शामिल थे।
Tags:    

Similar News

-->