हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक ढांचे के पूर्ण गठन को लेकर रविवार को जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पारीक एवं अम्बाला शहर विधायक एवं बीकानेर संभाग अल्पसंख्यक विस्तार पदाधिकारी असीम गोयल के नेतृत्व में बैठक हुई. इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की रीति-नीति बताएं। असीम गोयल ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी सदस्यों और सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार के कुशासन के बारे में आम लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा आम लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले, इसके लिए कार्यकर्ता कार्य करें। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. राम प्रताप, सिरसा भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुशील जोशी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महंग सिंह, विधानसभा क्षेत्र संयोजक राजकुमार हिसारिया, सह संयोजक विकास गुप्ता, प्रमोद डेलू, जिला मंत्री लेखराम जोशी, भारत भूषण शर्मा, जुगल किशोर, प्रदीप ऐरी, बलराज सिंह दानेवालिया, पवन श्रीवास्तव, प्रेम गोदारा, ओम सोनी, चरणदास, कुलवंत वर्मा, गजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र चौधरी, रमेश बेनीवाल, श्योपत बेनीवाल, शैलेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, प्रवीण कटारिया उपस्थित थे।