जिला परिषद कुल्लू पर भाजपा का कब्जा

Update: 2026-07-17 12:19 GMT
कुल्लू। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के जिला परिषद भवन में वीरवार को जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाए गए। तो वही इन चुनावों में वशिष्ठ वार्ड से भाजपा समर्थित सदस्य ठाकुर दास को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। तो वही आनी के ब्रो वार्ड से नीना जोशी को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। ऐसे में 14 वार्ड वाली जिला परिषद कुल्लू में भाजपा का 23 साल के बाद कब्जा हो गया। चुनावी प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की और से ठाकर दास और कांग्रेस ने प्रवीण ठाकुर का नाम दिया। ऐसे में ठाकर दास को 10 और प्रवीण को 4 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने नीना जोशी और कांग्रेस ने डॉक्टर सुनील कुमार का नाम दिया। जिसमें नीना जोशी को 10 वोट और सुनील कुमार को 4 वोट हासिल हुए। वहीं डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की शपथ भी दिलाई। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुरए जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष अमित सूद सहित अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित रहे। गौर रहे कि जिला परिषद चुनाव में 9 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।
Tags:    

Similar News