Bengal बंगाल : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी मिली है. लोकभवन के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात को गवर्नर को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने राज्यपाल को “उड़ा देने” की धमकी दी।आरोपी ने ईमेल में अपना मोबाइल नंबर भी दिया है। हमने डीजीपी को सूचित कर दिया है और उनसे उस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है।"
केंद्रीय सुरक्षाबलों के लगभग 60 से 70 अतिरिक्त जवान उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राजभवन के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।हालांकि, राज्य सरकार की ओर से इस मामले पर अभी कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल जांच एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल और उससे जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी हुई हैं।
Tags: