Uttarakhand : इन जिलों में बारिश से मिल सकती है राहत, जानें आज मौसम का हाल
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। जहां मैदानी इलाकों में लोग गर्मी से बेहाल हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में भी तापमान ज्यादा है। इस बीच आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
इसके अलावा मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। देहरादून के मौसम की बात करें तो आज आसमान साफ रहेगा और कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बता दें कि सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आज यानि मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहने की संभावना है।