हल्द्वानी: सरस आजीविका मेला 2026 के चौथे दिन शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता ने एमएसएमई नीति, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, उत्तराखंड स्टार्टअप नीति और पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ बताए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बैंक ऋण के साथ 15 से 35 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।

कार्यक्रम में उद्यमियों को एकल खिड़की योजना, कौशल प्रशिक्षण, पूंजी अनुदान और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जूट से निर्मित बैग, दर्पण, कटोरी और अन्य हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

चित्रकारी में कुसुम पांडे ने प्रथम और राखी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लघु उद्योग श्रेणी में मुक्तेश्वर एग्रो फ्रूट प्रथम और ऑर्गेनिकम द्वितीय स्थान पर रहा।

दर्जा राज्य मंत्री रेणु अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने चयनित उद्यमियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: