विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज, सोशल मीडिया टीम की बैठक
सोशल मीडिया के जिम्मेदार इस्तेमाल पर भाजपा पदाधिकारियों ने दिया जोर
हरिद्वार: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में सोशल मीडिया पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। नवनियुक्त प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनन दाणी ने बैठक में पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
मनन दाणी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंच बनाने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रदेश सह संयोजक करुण दत्ता ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग की बात कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से विरोधियों की टिप्पणियों का जवाब देते समय संयम और शालीनता बनाए रखने को कहा। जिला संयोजक मनोज शर्मा ने सोशल मीडिया का सावधानी और जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने पर जोर दिया।
बैठक में जिला प्रभारी निपेन्दर चौधरी और लोकसभा संयोजक आशीष कुमार झा ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार रखे। इस अवसर पर जिले के कई सोशल मीडिया पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।