टिहरी पहुंची हिमालयन MTB साइकिल रेस, 75 साइकिलिस्ट दिखा रहे दम
सेना के जवानों समेत 75 प्रतिभागी मैदान में, 26 नवंबर को मसूरी में होगा समापन
नई टिहरी: अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालय MTB चैलेंज-2026 के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय माउंटेन साइकिल रेस टिहरी की कोटी कॉलोनी पहुंच गई है। प्रतियोगिता में भारतीय सेना के जवानों सहित देश के विभिन्न राज्यों के 75 साइकिलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं।
जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा के अनुसार, आयोजन में प्रतिभागियों के अलावा मेडिकल टीम, एसडीआरएफ, तकनीकी दल और साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों समेत करीब 150 लोग शामिल हैं।
बुधवार को रेस कोटी कॉलोनी से उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के लिए रवाना होगी। निर्धारित मार्ग से होते हुए प्रतियोगिता 26 नवंबर को मसूरी में समाप्त होगी।
आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन से टिहरी झील और उत्तराखंड के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। साथ ही होटल, होमस्टे, परिवहन और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।