देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित पांचवें अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 के अगले चरण का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा से कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने साइकिलिस्टों को हरी झंडी दिखाकर टिहरी जिले की कोटी कॉलोनी के लिए रवाना किया।

प्रतियोगिता में देश-विदेश के साइकिलिस्ट कुल 658 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी तय कर रहे हैं। रेस के दौरान प्रतिभागियों को उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी रास्तों और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान दिलाते हैं।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि माउंटेन साइकिलिंग जैसी प्रतियोगिताओं से पर्यटन के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड की साहसिक पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक पहचान दिलाना है।

Tags: