Rudraprayag: साइकिल रेस के दौरान पिकअप ने बच्चे को मारी टक्कर, अफरा-तफरी
Rudraprayag रुद्रप्रयाग: साइकिल रेस के दौरान एक पिकअप ट्रक ने एक बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर कुचल गए।रुद्रप्रयाग में मंगलवार को साइकिल रेस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक पिकअप ट्रक (UK13 CA 0741) ने अचानक एक बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गया और पिकअप ट्रक ने उसके पैर कुचल दिए।
घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, रुद्रप्रयाग और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और घायल बच्चे को अपने वाहन से माधव आश्रम अस्पताल ले गई।