छत्तीसगढ़

बार बालाओं का अश्लील डांस, 72 करोड़ की दारू

Nil dhankar
4 Nov 2025 11:49 AM IST
बार बालाओं का अश्लील डांस, 72 करोड़ की दारू
x

व्यापारियों के सिर चढक़र बोला नशा, दीपावली महोत्सव के नाम पर जम कर की अश्लीलता

छुटभैया नेता औऱ कारोबारियों ने उठाया जमकर लुत्फ

बार बालाओं ने जमकर अश्लील डांस करते हुए जमकर ठुमके लगाए

राजधानी को नशे के सौदागरों ने अपने आगोश में पूरी तरह जकड़ लिया

पुलिस की कार्रवाई के बाद भी नंगी पार्टी और ड्रग्स-सूखा नशा रुक नहीं रहा

संस्कृति और परंपरा को नंगाई का नाम देकर कमाई

राजधानी रायपुर आजकल तरह-तरह के नंगे नाच के धंधे

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर इस दीपावली पूरी तरह रंगीनियत में डूबी रही, नेता से लेकर कारोबारियों ने सात दिनों तक भरपूर इंजाय किया.। एक व्यापारी संगठन द्वारा दीपावली महोत्सव के नाम पर बिना परमिशन के बार बालाओं का अश्लील डांस करवाएं जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त कार्यक्रम में नेताओं सहित सैकड़ो की सं या में लोग मौजूद रहे और देर रात तक बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। पूरा मामला वीआईपी रोड औऱ नवा रायपुर स्थित एक होटल का है।जहां एक व्यापारी संगठन ने होटल में दीपावली महोत्सव के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। बताया जा रहा है कि उक्त कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर अश्लील डांस करते हुए जमकर ठुमके लगाए।

72 करोड़ की शराब गटक गए शौकीन

राजधानी सहित जिले में इस बार दीपावली शराबियों के नाम रही। जमकर और छककर शराब पीकर सरकार को 72 करोड़ की राजस्व देकर राज्य के राजस्व में इजाफा किया. साथ ही दारू के साथ मुर्गा , मछली औऱ मटन का जमकर स्वाद चखा। हर आने जाने वालों के हाथ में मुर्गा औऱ दारू की बोतल के साथ लोगों ने अपनी अपनी सुविधाअनुसार चेपटी को भी सहेज के ले जाते देखे गए। देखा जा रहा है कि राजधानी को नशे के सौदागरों ने पूरी तरह अपने आगोश में जकड़ लिया है। शहर का हर कोने में नशे के सौदागरों जाल बिछा रखा है नेता से लेकर नए -नए धनवान बने या काली कमाई करने वाले का परिवार के साथ अधिकारियों के बच्चों को निशाना बना रहे है। शहर का सबसे जेंडर जोन अमलीडीह, भाठागांव, अमलेश्वर, माना, पाटन, वीआईपी रोड, देवपुरी, खमतराई के पब और क्लबों में बड़ी मात्रा में सूखे नशे का उपयोग। इन क्लबों और पब में शुक्र,शनि,रविवार तीन दिन देश के नशेड़ी युवाओं का जमावड़ा (जनता से रिश्ता के पास पु ता सबूत) क्या हो गया इस शहर के जाबाजों को, दलाली के धंधे में परोस रहे हैं नंगाई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाध भी युवा नंगी पार्टी और ड्रग्स की गिर त में करोड़ों कमाई की भूख ने 'न्यूड पार्टी' और 'स्ट्रेंजर पार्टी' की साजिश रची । नशीली हेरोइन जब्त हेरोइन, कोकेन, एमडीएमए गांजा और सूखे नशे की बढ़ती खपत क्लबों, फॉर्म हाउस, होटलों को रायपुर। पुलिस की लगातार नंगी पार्टियों औऱ फूहड़ता से भरी रंगीनियत के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी रसूखदार और रइसों के साहबजादे उस कगार पर पहुंच चुके है जहां से वापसी संभव ही नहीं है। अँधाधुंध कमाई की होड़ में अश्लीलता की सारी हदें पार कर नंगाई की चरम सीमा को लांघ चुकी है। पूरी संस्कृति और परंपरा को नंगाई का नाम दे दिया गया है। कमाई के नाम पर राजधानी रायपुर आजकल तरह-तरह के एसे धंधे हो रहे है जिसकी कल्पना भी लोग वहीं धंधा कर नंगाई का खुला खेल कर रहे है। रायपुर आजकल महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोतकाता, चेन्नई की तरह ड्रग्स और फूहड़ पार्टियों की वजह से सुर्खियों में है। हेरोइन, कोकेन, एमडीएमए गांजा और सूखे नशे की बढ़ती खपत शहर के क्लबों, फॉर्म हाउस, होटलों को अय्याशी और क्राइम के नए अड्डों में बदलती जा रही है। कई क्लब और फॉर्म हाउस ऐसे हैं, जो पहले भी विवादों में रह चुके हैं।

हाल ही में हाइपर क्लब और एसएस फॉर्म हाउस के संचालकों को पुलिस ने दबोचा है। इन्होंने 8 लोगों की टीम बनाकर 'न्यूड पार्टी' और 'स्ट्रेंजर पार्टी' का आयोजन करने की साजिश रची थी, जिसमें ड्रग्स को खुलेआम परोसे जाने की तैयारी थी। रायपुर में करीब 20 क्लब, 80 फॉर्म हाउस हैं। कई क्लबों का इतिहास विवादों से भरा है। क्वींस क्लब गोलीकांड, हाइपर क्लब गोलीकांड, आईपी क्लब में गोलीकांड, मारपीट, वीडब्ल्यू कैन्यन होटल और द व्हाइट क्लब में मारपीट ने सवाल खड़े किए। वहीं स्टेशन रोड के होटल में ड्रग्स लेती युवती के वायरल वीडियो से पुलिस हरकत में आई। इस रिपोर्ट में हम बताएंगे कि रायपुर में कितने क्लब और कितने फॉर्म हाउस सक्रिय हैं, पूल पार्टियों और फूहड़ आयोजनों का क्रेज कब और कैसे बढ़ा, और किस तरह होटल, फॉर्म हाउस और क्लब अब नशे और अय्याशी के ठिकाने बनते जा रहे हैं ?

फॉर्म हाउस में स्विंग पूल भी है, जहां न्यूड पार्टी का आयोजन होने वाला था, लेकिन पुलिस ने पहले ही आयोजकों और इससे जुड़े लोगों को गिर तार कर लिया है। रायपुर पुलिस ने न्यूड पार्टी, स्ट्रेंजर्स हाउस पार्टी और पूल पार्टी केस पर 8 लोगों को अरेस्ट किया है। इन्हीं लोगों ने मिलकर न्यूड पार्टी की स्क्रिप्ट लिखी। 21 सितंबर को आयोजन के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार किया। लडक़े-लड़कियों को बिना कपड़े के बुलाया गया था।

रायपुर में न्यूड पार्टी के लिए शहर के युवाओं को सीक्रेट तरीके से एंट्री पास बेचे गए। 40 हजार से 1 लाख तक एंट्री फीस की वसूली हुई। पार्टी में ड्रग्स परोसने की भी तैयारी थी। आरोपियों में वीआईपी रोड के हाइपर क्लब के मालिक जे स बेक, संतोष जेवानी और अजय महापात्रा समेत 8 लोग शामिल हैं। न्यूड पार्टी करने का इवेंट प्लान ? न्यूड पार्टी के मु य आयोजक संतोष जेवानी और अजय महापात्रा ने भाठागांव के स्स् फॉर्म हाउस में इवेंट प्लान किया था। संतोष गुप्ता फॉर्म हाउस का मालिक है। इसने पार्टी के लिए फॉर्म दिया। इसके अलावा अवनीश गंगवानी के पास प्रमोशन का जि मा था। न्यूड पार्टी के प्रमोशन के लिए वाट्स इस रायपुर नाम से पेज चला रहा था। इसके साथ ही वीआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब के मालिक जे स बेक ने अपने क्लब से प्रमोशन में सहयोग दिया। दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार यादव ने पार्टी का प्रचार किया। अपरिचित क्लब के नाम से बनाया पेज पुलिस के मुताबिक पार्टी को रायपुर बिगेस्ट स्ट्रांगर्स हाऊस फुल पार्टी का नाम दिया गया था। आयोजकों ने अपरिचित क्लब नाम से इंस्टाग्राम पेज बनाया। इसी पेज से पोस्टर, वीडियो और प्रमोशनल सामग्री डाली जाती थी। इसके अलावा वाट्स इस रायपुर नामक पेज से भी लगातार प्रमोशन किया जा रहा था। पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो साइबर यूनिट ने तकनीकी जांच तेज की। मोबाइल नंबर, पेमेंट ट्रांजेक्शन और पेज एडमिन की लोकेशन ट्रैक की गई। पूल पार्टी के बाद चुनिंदा मेहमानों के लिए क्लोज पार्टी पुलिस जांच में यह सामने आया है कि पूल पार्टी के बाद चुनिंदा मेहमानों के लिए एक अलग क्लोज पार्टी आयोजित की जाती थी। यह दूसरी जगह होती थी और इसमें केवल 18 से 20 लोगों को ही प्रवेश मिलता था। क्लोज पार्टी का समय रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक रहता था। इस पार्टी में एंट्री फीस 40 हजार रुपए तय थी, जबकि कपल एंट्री के लिए 1 लाख रुपए वसूले जाते थे। इसमें रूम की व्यवस्था भी की जाती थी। बताया जा रहा है कि इस तरह की पार्टी में हेरोइन और एमडीएमए जैसी नशीली पदार्थों का इस्तेमाल होता था। एक इवेंट पर लगभग 10 लाख रुपए तक खर्च होता था। . वही चर्चा है कि उक्त कार्यक्रम की जिला प्रशासन या मनोरंजन विभाग से किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई और इस बार बालाओं के डांस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ो लोगों ने शिरकत की। जहां देर रात तक सभी लोगों ने बार बालाओं के ठुमको का जमकर लुत्फ उठाया।

रायपुर में पार्टियों का कल्चर कहां से बढ़ा

कुछ सालों से पहले वीडब्ल्यू कैन्यन में एक पूल पार्टी का आयोजन हुआ। इस पार्टी के कई फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। रायपुर की तत्कालीन महापौर किरणमयी नायक ने इस पर एक्शन लिया था। विवाद के बाद इस तरह की पार्टियों पर रोक लगाई थी। पूल पार्टी के सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने फॉर्म हाउस, होटल कारोबारियों के लिए नियम बनाए थे। इन नियमों के तहत होटल-फॅार्म हाउस के संचालकों को पार्टियों की जानकारी पुलिस को देनी है, लेकिन इस नियम का कोई पालन नहीं हो रहा है।

क्वींस क्लब की गोलीकांड की घटना सभी जानते है, वहां सनसनी फैला देने वाली एक खबर यह भी थी कि जमीन अंदर कई लड़कियों की लाश को दफनाए जाने की, लेकिन आरोपियों के हाथ कानून से मजबूती के साथ जुड़े होने के चलते आगे की कार्रवाई नहीं हो पाई। किस-किस इलाके में चल रहे क्लब ? शहर में क्लबों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। तेलीबांधा, वीआईपी रोड और फुंडहर से लेकर माना रोड तक करीब 20-30 क्लब संचालित हो रहे हैं। नया रायपुर में दो, पंडरी से विधानसभा रोड पर एक और डीडी नगर में दो क्लब चल रहे हैं।इन क्लबों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन और पुलिस ने दर्जनों नियम बनाए हैं, लेकिन हकीकत यह है कि इनका पालन सिर्फ कागजों तक सीमित है। ज्यादातर क्लब देर रात तक खुले रहते हैं और यहां नियमों की अनदेखी आम बात है। इससे सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

क्लब-फार्महाउस में न्यूड पार्टी का चलन पुराना

नेतागरी करने वाले छुटभैया नेताओं को पैसे की भूख इतनी है कि वो पैसे के लिए मां- पत्नी, बेटी -बहन-बहू को भी दांव पर लगा सकते है। इस कल्चर की शुरूआत जैसे ही 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी छुटभैया कांग्रेसी जो 15 साल तक हासिए में थे, बड़े नेताओं के पिछलग्गु नेता बनकर रैली जुलूस में भीड़ इक_ा करने का काम करते थे उनसे उनके घर का खर्चा चलता था, जैसे ही 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी छुटभैया नेता फार्म में आ गए और कमाई का जरिया बनाते हुए मंत्रियों, रसूखदार रइसो और अधिकारियों को हमेशा के लिए अपने कब्जे में करने के लिए होटलों, क्लबों, फार्महाउसों में न्यूड पार्टियों का आयोजन कर रातोरात नेता औऱ अधिकारी के खासम खास हो गए और यह सिलसिला चल पड़ा तब से यह न्यूड पार्टी का बोलबाला बड़े बड़े काम को सलटाने के लिए नेतागिरी से जुड़े लोग कर रहे है। पिछले दिनों भाठागांव में होने वाली न्यूड पार्टी की खबर जनता से रिश्ता प्रमुखता से प्रथम पृष्ट पर छाप उनके मनसूबे पर पानी फेरा दिया और पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर छापामार कार्रवाई की औऱ यही से न्यू पार्टी में शामिल होने वाले लोग पकड़ाए औऱ संचालक को पकड़ा। जनता से रिश्ता लगातार पिछले 8 वर्षों से राजधानी रायपुर में बढ़ रहे अपसंस्कृति के खिलाफ लिख रहा है। और पुलिस इस पर एक्शन भी ले रही है। फिर भी छुटभैया नेता अपनी नेता गिरी के गुमान में किसी को कुछ नहीं समझ रहे है वो अपनी मनमानी राजधानी में न्यू पार्टी आयोजित कर करोंड़ों अरबों में खेल रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित न्यूड पार्टी और स्ट्रेंजर हाउस पार्टी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Next Story