Nainital : चारधाम यात्रा के लिए निकली थीं महिला मौत की खबर से सदमे में परिवार

Update: 2024-06-13 06:29 GMT

Nainital नैनीताल : गंगोत्री हादसे में मृतक मीना रैक्वाल (55) पत्नी महेंद्र सिंह मूल रूप से सुंदरपुर रैक्वाल गौलापार के रहनी वालीं थीं। इन दिनों वह दमुवाढूंगा हल्द्वानी में रहती थीं। भतीजे धर्मेंद्र रैक्वाल ने बताया कि चाचा महेंद्र सिंह व पत्नी मीना के साथ लगभग चार-पांच दिन पूर्व चार धाम यात्रा पर गए थे। गंगोत्री से लौटते वक्त बस हादसा हो गया। वहीं, मौत की खबर से परिवार सदमे में है। महेंद्र सिंह के एक पुत्र का विवाह हो चुका है। महेंद्र सिंह रैक्वाल सेना में कैप्टन के पद से रिटायर हैं। घायल महेन्द्र सिंह की स्थिति बेहतर बताई जा रही है।

Tags:    

Similar News

-->