भारत

हे भगवान! अचानक बदल गया घर का माहौल, गुस्से में पति ने पत्नी को तीन गोलियां मार दी, उसके बाद...

jantaserishta.com
13 Jun 2024 5:19 AM GMT
हे भगवान! अचानक बदल गया घर का माहौल, गुस्से में पति ने पत्नी को तीन गोलियां मार दी, उसके बाद...
x
जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एटा: ETA एटा के थाना कोतवाली देहात के गांव खेरियाकलां में बुधवार शाम को घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी को तीन गोलियां मार दी। दो गोलियां महिला के हाथ में और एक पेट में लगी है। हालत गंभीर होने पर महिला को आगरा के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। एएसपी एटा, धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि आपस में विवाद के बाद पति ने पत्नी को गोली मारी है। महिला की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद
आगे
की कार्रवाई की जाएगी।
गांव खेरियाकलां निवासी अशोक कुमार (33) पुत्र कृपाल सिंह बुधवार शाम को अपनी पत्नी पूजा (30) के साथ घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आशोक कुमार ने पत्नी पूजा को तीन गोलियां मार दी। ताबड़तोड़ तीन गोलियां लगने के बाद महिला वहीं गिर गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति में उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
उधर, सूचना पर एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी, एसएचओ निर्दोश सिंह सेंगर भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में गोली मारने का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस गंभीरता के साथ जांच कर रही है।
गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घायल पूजा के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाने के बजाए कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। एक युवक ने यह भी कहा कि मदद करने के बजाए घायल का वीडियो बना रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज भेजा है।
गांव खेरियाकलां में गोलीकांड की घटना के बाद कई तरह की लोगों के बीच चर्चा है। आरोप लग है कि गोली मारने का पति शराब पीने का आदी है और शराब पीकर आने के कारण आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था। दूसरी तरफ महिला को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं है। पति किसान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की 2012 में शादी हुई है और एक 12 साल की बेटी है। एसएचओ निर्दोष सिंह सेंगर का कहना है कि कई लोगों से जानकारी ली गई। विवाद का सही कारण सामने नहीं आ सका है। महिला के स्वस्थ्य होने के बाद पूछताछ में सही कारण सामने आएगा। पुलिस अपनी जांच कर रही है।
Next Story