Lakhisarai, लखीसराय। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी की विधिवत सदस्यता अभियान का आज नगर परिषद स्थित वार्ड नंबर एक के राजौना चौकी में पार्टी जिला अध्यक्ष रामविलास मांझी की अगुवाई में विधिवत शुभारंभ किया गया । मौके पर जिला अध्यक्ष रामविलास मांझी ने कहा कि फिलहाल आगमी मार्च 2026 तक लगभग 10000 लोगों को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा सदस्यता अभियान का विधिवत आज से शुभारंभ किया गया। इस दौरान गणेश मांझी को पहली सदस्यता रसीद काटकर सौंपा गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा , संजय मांझी, प्रकाश राम, इंद्रदेव कुमार, रामू कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।