देहरादून: उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तराखंड ने पहल की है। शुक्रवार को देहरादून से राशन और कंबलों से भरा राहत वाहन प्रभावित गांव के लिए रवाना किया गया।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया और महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने वाहन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता हिमांशु पुंडीर और शुभम कुमार राहत सामग्री लेकर गांव पहुंचे और बेघर परिवारों को राशन व कंबल वितरित किए।

उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि जिन परिवारों ने अग्निकांड में अपने घर और जीवनभर की जमा-पूंजी गंवाई है, उन्हें हरसंभव सहायता की जरूरत है। वहीं, संजय क्षेत्री ने देहरादून के लोगों और सामाजिक संगठनों से भी प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

Tags: