छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि, आचार्यकुलम के अनंत ने देश के प्रतिभाशाली छात्रों में बनाई जगह
स्वामी रामदेव ने थपथपाई 15 साल के अनंत की पीठ, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल की बड़ी सफलता
हरिद्वार: आचार्यकुलम के 15 वर्षीय छात्र अनंत योगेश ने इंडिया जीनियस चैलेंज में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में 97वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने शीर्ष 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में अपनी जगह बनाई है।
इस प्रतियोगिता में देश के 2,578 शहरों और 6,027 स्कूलों के कुल 64,837 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इतनी बड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अनंत की उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल है।
स्वामी रामदेव ने अनंत को बधाई देते हुए कहा कि आचार्यकुलम के विद्यार्थियों की उपलब्धियां सभी को गौरवान्वित करती हैं। वहीं, आचार्य बालकृष्ण ने इसे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक बताया। संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. ऋतंभरा शास्त्री और प्राचार्या स्वाति मुंशी ने भी छात्र को शुभकामनाएं दीं।