हरिद्वार: हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने रावली महदूद क्षेत्र में बिना अनुमति किए जा रहे दो निर्माणों को सील कर दिया। यह कार्रवाई शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर की।

प्राधिकरण के अनुसार, डेन्सो चौक के पास डॉ. सतबीर और 45 मीटर रोड पर दुर्गा स्कूल के नजदीक राजेश कुमार द्वारा कथित तौर पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। दोनों मामलों में पहले ही कानूनी कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन निर्देशों के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण करने वालों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। सील तोड़कर दोबारा निर्माण करने वालों पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

Tags: