Chamoli चमोली: थराली से हरिनगर लेटल जा रही एक बोलेरो अचानक बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह सड़क हादसा बुधवार शाम को कुराड़ पारथा मोटर रोड पर हुआ। आठ लोगों को ले जा रही बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में सवार सभी आठ लोग घायल हो गए।
थाना प्रभारी संदीप देवराणी ने बताया कि गाड़ी थराली से हरिनगर लेटल जा रही थी। घायलों में पांच पुरुष, दो महिलाएं और एक लड़की शामिल हैं। पुलिस और SDRF की टीमें खाई से घायलों को निकालकर 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज रही हैं।