हरिद्वार: उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का सहारा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में शनिवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) के सभागार में AI आधारित मोबाइल ऐप और पोर्टल का प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री को ऐप की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक सरल और तेजी से पहुंचाई जा सकेगी। इससे आम जनता को योजनाओं का लाभ लेने में भी आसानी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि AI तकनीक शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के साथ लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान में मददगार साबित हो सकती है।

वहीं, मेलाधिकारी सोनिका ने मुख्यमंत्री को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

इस अवसर पर आईजी मेला योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: