Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिला, परिवार सदमे में
Uttar Pradesh: रिसिया के रायपुर कबूला गाँव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव नाले में मिला। मृतक की पहचान शरद कुमार उर्फ अमित के रूप में हुई है, जो अक्टूबर में अपने घर से निकला था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मामले की जाँच शुरू कर दी है। रिसिया थाना क्षेत्र के रायपुर कबूला गाँव में आज सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव नाले में डूबा हुआ मिला। कारण संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जाँच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिसिया थाना क्षेत्र के रायपुर कबूला निवासी लाडले श्रीवास्तव के पुत्र शरद कुमार उर्फ अमित का शव शुक्रवार सुबह गाँव के अंदर सड़क किनारे नाले में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, शरद कुमार रात टहलने के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा। शरद कुमार एक मजदूर था और रिसिया के आसाम रोड स्थित एक सरिया मिल में काम करता था।
उसकी दो बेटियाँ हैं। पत्नी से अनबन के कारण वह गाँव में रहता था, जबकि उसकी पत्नी उनके साथ रिसिया कस्बे में अपने घर में रहती थी। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि फोरेंसिक टीम बुलाकर मुआयना कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत से परिवार गमगीन है।