उत्तर प्रदेश : पुस्तिका के जरिए एलडीए देगा योजनाओं की जानकारी

Update: 2022-06-21 04:38 GMT

जनता से रिश्ता : लखनऊ विकास प्रधिकरण में सोमवार को बुलेटिन प्रकाशन के सम्बंध में बैठक हुई। प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व पर एलडीए एक बुलेटिन यानी पुस्तिका का प्रकाशन करेगा। इसमें योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी होगी। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों के रचनात्मक लेख, कविताओं का संकलन होगा।

एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। पुस्तिका का प्रकाशन करने के लिए समिति भी गठित की गई है। उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि बुलेटिन का नाम 'एलडीए एक नजर रखा गया है। इसमें प्राधिकरण के कार्यों, नई योजनाओं, आवंटन के लिए उपलब्ध सम्पत्तियों की जानकारी होगी। इसका प्रकाशन स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और गणतंत्र दिवस पर होगा। इस बुलेटिन के माध्यम से जन सामान्य को प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। साथ ही प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी रचनात्मक रचनाओं के लिए एक मंच भी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इस बुलेटिन के संपादकीय और प्रकाशन कार्य के लिए अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। इसमें मुख्य नगर नियोजक नितिन मित्तल, अधिशासी अभियंता संजीव गुप्ता, विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी, उप सचिव माधवेश कुमार और सहायक लेखाधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि समिति की ओर से बुलेटिन के प्रकाशन के सम्बंध में कार्य योजना तैयारी की जाएगी। 15 दिनों में विवरण तैयार करके उपाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News