Uttar Pradesh :ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से किसान की मौत, नाती घायल

Update: 2025-10-16 00:50 GMT
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के अतरौली के दत्ताचोली खुर्द गाँव के एक किसान की बुधवार को बाइक चलाते समय हुए हादसे में मौत हो गई। उनके नाती घायल हो गए, जिससे परिवार में मातम छा गया।15 अक्टूबर की दोपहर, 55 वर्षीय बलवीर सिंह अपनी बेटी के लिए दवा और नाती विवेक व गुरदीप के लिए स्कूल यूनिफॉर्म लेने बाजार जा रहे थे। रास्ते में हरदोई गाँव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
हादसे में बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। और नाती भी घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायलों को छर्रा स्थित एक निजी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने बलवीर को मृत घोषित कर दिया। उनके नाती गुरदीप को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
Tags:    

Similar News