UTTARPRADESH : सुहागरात पर मचा बवाल

Update: 2024-07-14 03:25 GMT
UTTARPRADESH : यूपी के मेरठ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के बाद सुहागरात पर बवाल मच गया। दूल्‍हे ने कमरे से बाहर आकर अपने घरवालों से कहा कि दुल्‍हन किन्‍नर है। उनके साथ धोखा हो गया है। दूल्‍हे की इस बात पर बौखलाए उसके घरवालों ने फोन कर दुल्‍हन BRIDE के परिवारीजनों से यही बात कह दी। इस पर दुल्‍हन के परिवार के लोग दूल्‍हे के घर आ गए। विवाद बढ़ा तो लड़कीवालोंं ने लड़के पर ही नपुंसक होने का आरोप लगा दिया। दूल्‍हा और दुल्‍हन BRIDE AND GROOM पक्ष के बीच इस बात को लेकर झगड़ा होने लगा। मामला, घर पर नहीं सुलझ पाया तो थाने पहुंच गया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ लिख‍ित शिकायत करके मेडिकल जांच कराने की मांग की है।
गंगानगर क्षेत्र के एक गांव VILLAGE में रहने वाले युवक की शादी 11 जुलाई को गौतमबुद्धनगर निवासी युवती से हुई थी। दूल्‍हे के परिजनों ने बताया 12 जुलाई की रात युवक ने अंदेशा जताते हुए परिजनों को बताया लड़की किन्नर TANSGENDER है। यह सुन सभी के होश उड़ गए। लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष को फोन पर सूचना दी। शनिवार सुबह लड़की के परिजन पहुंच गए। वे लड़के वालों की बात मानने को तैयार नहीं थे। उन्‍होंने कहा कि किन्‍नर होने की बात गलत है। जब लड़केवाले भी अपनी बात पर अड़े रहे तो लड़कीवालों ने कहा कि उनकी लड़की तो किन्‍नर TRANSGENDER नहीं है लेकिन लड़का जरूर नपुंसक है। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ।
विवाद बढ़ने लगा तो दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। थाने में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मेडिकल MEDICAL जांच कराने की मांग की है। पुलिस, अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। उधर, दूल्‍हा और दुल्‍हन पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़ा हुआ है। दोनों पक्ष का कहना है क‍ि उनके साथ धोखा हुआ है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर, पुलिस POLICE का कहना है कि जांच से सारी बातें साफ हो जाएंगी।
Tags:    

Similar News

-->