UP News: शहर कोतवाली क्षेत्र के जेसीज चौराहे के पास नाले में सूटकेस में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव से आ रही दुर्गंध से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव काफी पुराना है।
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
Tags: